बांग्लादेश आम चुनाव : मतदान के दौरान हिंसा में 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

ढाका। बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की सुबह मतदान शुरू होने के बाद हुई चुनावी हिंसा में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है।सत्तारूढ़ अवामी लीग और विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी दोनों ही एक-दूसरे के समर्थकों और उम्मीदवारों पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद राजधानी में ढाका सिटी सेन्टर कॉलेज में सबसे पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वोट डाला। हसीना के रिश्तेदार एवं पार्टी सांसद फजले नूर तापस इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।वोट डालने के बाद हसीना ने कहा, ‘‘मुझे हमेशा चुनाव में हमारी जीत का यकीन रहता है... मुझे अपने लोगों पर यकीन है और मुझे पता है कि वे हमें चुनेंगे ताकि उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके।’’ 

यह भी पढ़ें: ठप कामकाज के लिये डेमोक्रैट्स को निशाना बना रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप

देश में रंगमती के कावखाली में सत्तारूढ़ अवामी लीग और विपक्षी बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प में जुबो लीग के एक नेता की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। ‘जुबो लीग’ अवामी लीग की युवा शाखा है। ‘बीडीन्यूज24’ की खबर के अनुसार मृतक की पहचान जुबो लीग की घागरा यूनियन के महासचिव मोहम्मद बसीरुद्दीन के तौर पर हुई है। अवामी लीग के उप जिला महासचिव इरशाद मियां ने बताया कि घायलों को कावखाली उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। समाचार पोर्टल के अनुसार, चटगांव में बीएनपी का कार्यकर्ता मारा गया जबकि राजशाही में अवामी लीग के समर्थक की मौत हुई है। चुनावी हिंसा में अलग-अलग घटनाओं में दो राजनीतिक कार्यकर्ता मारे गए हैं। चुनाव के मद्देनजर रविवार को एक महत्वपूर्ण बांग्लादेशी समाचार चैनल ‘जमुना टीवी’ का प्रसारण बंद कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस