10 ट्रिलियन येन इंवेस्टमेंट, चंद्रयान 5 मिशन में सहयोग, जापान में PM मोदी की डील, डिप्लोमेसी और डिसीजन ट्रंप को परेशान करके छोड़ेगा!

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जापान एक स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, समृद्ध और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आतंकवाद और साइबर सुरक्षा को लेकर हमारी चिंताएं समान हैं। हमारे साझा हित रक्षा और समुद्री सुरक्षा से जुड़े हैं। हमने रक्षा उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मज़बूत करने का फ़ैसला किया है। भारत और जापान की साझेदारी आपसी विश्वास पर आधारित है, जो हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करती है और हमारे साझा मूल्यों और विश्वासों से आकार लेती है, हम साथ मिलकर अपने लोगों और विश्व के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि का एक साझा सपना लेकर चलते हैं। मानव संसाधन आदान-प्रदान की कार्ययोजना के तहत अगले 5 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों पक्षों के 5 लाख मानव संसाधन आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया जाएगा। 50 हजार कुशल भारतीय जापान की अर्थव्यवस्था में योगदान देंगे। भारत और जापान के बीच साझेदारी दिल्ली और टोक्यो तक सीमित नहीं रहेगी... इससे व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए द्वार खुलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का जापान से दशकों पुराना कनेक्शन, मुख्यमंत्री के तौर पर 2007 में कई डील की थी सील

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के एक नए और सुनहरे अध्याय की मज़बूत नींव रखी है। हमने अगले दशक के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। हमारे विज़न के मूल में निवेश, नवाचार, आर्थिक सुरक्षा, पर्यावरण, तकनीक, स्वास्थ्य, गतिशीलता, लोगों के बीच आदान-प्रदान और सीधी, पारदर्शी साझेदारी है। हमने 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्य रखा है। भारत और जापान के लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप्स को जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री इशिबा को उनके आत्मीय शब्दों और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं। आज हमारी चर्चाएं उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण रहीं। हम दोनों इस बात पर सहमत हुए कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी न केवल हमारे दोनों देशों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai Manhole Death: मेयर का BMC पर फूटा गुस्सा, BMC कमिश्नर ने 4 अफसर सस्पेंड किए

Crude Oil सस्ता, फिर भी Petrol क्यों महंगा? मंत्री Hardeep Puri ने समझाया कीमतों का पूरा खेल

Thailand Tragedy: 11 साल के बच्चे ने 8 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, तीर्थयात्रा पर थे सभी

Amazon Prime Day 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी Amazon की सबसे बड़ी सेल, 500+ नए प्रोडक्ट्स और AI फीचर्स बनाएंगे शॉपिंग आसान