पंजाब के पटियाला में केक खाने के बाद 10 वर्षीय बच्ची की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

पटियाला। पंजाब के पटियाला में अपने जन्मदिन पर केक खाने के बाद संदिग्ध रूप से खाद्य विषाक्तता के कारण 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जिसके बाद केक की दुकान के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बच्ची की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 24 मार्च को उसका जन्मदिन मनाने के लिए केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने चुनावी बॉण्ड मुद्दे को लेकर BJP की आलोचना की, उसे ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ बताया

पुलिस ने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए विसरा के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़की के परिवार ने बृहस्पतिवार को मुझसे मुलाकात की थी। मैंने उनसे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। खाद्य विभाग के दलों को घर का दौरा करने और केक के नमूने इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया।’’ सिविल सर्जन रमिंदर कौर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी