उत्तर प्रदेश में जल्द 100 Bio Gas Plant होंगें स्थापित: हरदीप सिंह पुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2024

लखनऊ। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 100 नये बायोगैस संयंत्र स्थापित किये जाएंगे। बदायूं में कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र के लोकार्पण समारोह में पहले यहां लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि पिछले सात साल में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ‘‘बीमारू राज्‍य’’ की श्रेणी से आगे बढ़कर हर क्षेत्र में शानदार काम किया है। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan में एक साथ 9 IPS अफसरों के हुए तबादले

पुरी ने बताया कि यह बायो गैस पराली के निदान के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की परिकल्पना के अनुसार बायो गैस बेहतरीन विकल्प है। यह एनसीआर (राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में स्मॉग की समस्या का समाधान तो है ही, किसानों की आमदनी बढ़ाने का माध्यम भी है। संवाददाता सम्मेलन में भारत सरकार के पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने कंप्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना के लिए भारत सरकार द्वारा दिये जा रहे प्रोत्साहन की जानकारी दी। उप्र सरकार की जैव ईंधन नीति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उप्र की इस नीति के तहत बायो ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिए जाने की व्यवस्था है।

प्रमुख खबरें

Maihar के Gola Math Temple का रहस्य, एक ही रात में भगवान Vishwakarma ने किया था निर्माण

Tamil Nadu Assembly में भारी हंगामा! कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के तेवरों के बीच बोले CM विजय- पुलिस को पावर सेंटर नहीं, रक्षक बनना चाहिए

Prabhasakshi NewsRoom: Secret Airbase बनाने में तेजी से जुटा है China, सैटेलाइट तस्वीरों ने Lop Nur में बन रहे खतरनाक मिलिट्री टेस्ट बेस का किया खुलासा

भारत बनेगा अगला सऊदी? 80000 बैरल तेल हर दिन! रचा इतिहास