केंद्रीय बलों की 100 कंपनी पश्चिम बंगाल पहुंची, 50 और कंपनी सात तक पहुंचेगी : निर्वाचन अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2024

निर्वाचन आयोग एक एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कम से कम 100 कंपनी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। उन्होंने बताया कि 50 और कंपनी के राज्य में सात मार्च तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने बताया, ‘‘शहर में सीएपीएफ की दस कंपनी तैनात की जाएंगी। उत्तर 24 परगना जिले में 21 औरदक्षिण 24 परगना में नौ कंपनी तैनात की जा रही हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की आठ कंपनी नादिया जिले में तैनात की जाएंगी जबकि नौ कंपनी हावड़ा और हुगली जिलों में तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा होने के बाद और केंद्रीय बल राज्य में आएंगे। एक कंपनी में औसतन 100 जवान होते हैं।

प्रमुख खबरें

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट

West Bengal में रेलवे ट्रैक धंसने से ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए चलीं अतिरिक्त Buses

UP Flood: 26 जिलों में 17500 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

Delhi Police ने यूपी के बुलंदशहर से इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को हिरासत में लिया