100% स्वदेशी, राजस्थान बनेगा न्यूक्लियर हब, 28,000 करोड़ का टेंडर जारी

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2026

क्या आपने कभी सोचा है कि एक अकेला फैसला पूरी दुनिया के पावर सेक्टर की तस्वीर बदल सकता है? आज भारत ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया जिसने पश्चिमी देशों से लेकर हमारे पड़ोसियों तक खासतौर से चीन सबके होश उड़ा दिए हैं। यह खबर किसी मामूली टेंडर की नहीं है। यह खबर है भारत के इतिहास के सबसे बड़े सबसे डेरिंग और सबसे विशाल न्यूक्लियर प्रोजेक्ट की। भारत सरकार ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा न्यूक्लियर ईपीसी टेंडर ल्च कर दिया है। 2800 मेगावाट का यह प्रोजेक्ट राजस्थान के माही बांसवाड़ा में लगने जा रहा है। लेकिन यह सिर्फ पैसों या बिजली की बात नहीं है। यह भारत की न्यूक्लियर संप्रभुता की कहानी है। राजस्थान का दक्षिणी हिस्सा बांसवाड़ा जिला यहां माही नदी के किनारे भारत अपना सबसे महत्वाकांक्षी परमाणु बांसवाड़ा प्रोजेक्ट बना रहा है। अब यह प्रोजेक्ट क्यों खास है? यह जान लीजिए। इसकी कुल क्षमता 2800 मेगावाट है। रिएक्टर्स की बात करें तो इसमें 700 से 700 मेगावाट के चार बड़े रिएक्टर्स लगाए जाएंगे। लागत 28000 करोड़ से भी ज्यादा का टेंडर है। यह भारत के परमाणु इतिहास का अब तक का ऊर्जा केंद्र स्थापित कर रहा है। इस प्रोजेक्ट की ताकत को समझिए। राजस्थान का माही सबसे बड़ा कंस्ट्रक्शन पैकेज है। 

इसे भी पढ़ें: तुरंत ईरान छोड़ो... US की बमबारी के बीच एक्शन में भारत, कर दिया बड़ा ऐलान

पहली बार भारत इतने बड़े स्केल पर प्राइवेट प्लेयर्स को न्यूक्लियर सेक्टर में इनवाइट कर रहा है। अडानी ग्रुप से लेकर वेदता तक भारत के बड़े उद्योगपति अब देश की न्यूक्लियर एनर्जी निवेश करने के लिए कतार में हैं। अभी तक परमाणु ऊर्जा सिर्फ सरकारी नियंत्रण में थी। लेकिन अब सरकार को समझ में आ गया है कि अगर 100 गीगावाट का लक्ष्य पाना है तो प्राइवेट सेक्टर की पूंजी और उनकी तेज गति की जरूरत पड़ेगी। भारत के इरादे साफ हैं। पिछले एक साल में भारत ने जो कदम उठाए हैं, वह किसी मास्टर प्लान से कम नहीं है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील से ईंधन की चिंता यहां पर खत्म हो जाती है। दूसरा दूसरा स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर यानी एसएमआर जो तारापुर और वाईजेक में छोटे रिएक्टर्स की तैयारी कर रहा है। तीसरा है नीति में बदलाव।

इसे भी पढ़ें: सुबह कैमरा, रात में बंदूक... इजरायल ने UN में बवाल मचा दिया, ये देख भारत भी हैरान!

दशकों लगने वाले काम को अब सालों में समेटा जा रहा है। चीन ने अपनी न्यूक्लियर एनर्जी को जिस तरह से बूस्ट किया है, भारत भी अब उसी रास्ते पर है, लेकिन अपनी स्वदेशी तकनीक के दम पर भारत आगे बढ़ रहा है। यह प्रोजेक्ट सिर्फ बिजली पैदा नहीं करेगा। यह लाखों नौकरियां पैदा करेगा और राजस्थान की इकॉनमी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। खैर माही बांसवाड़ा का यह प्रोजेक्ट सिर्फ सीमेंट और कंक्रीट का ढांचा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Bombay HC का बड़ा आदेश: सीवर में मौत पर 30 लाख मुआवजा दे सरकार

Nepal Flood में फंसे लोगों की तलाश के लिए NDRF की 11 सदस्यीय टीम तैनात

Nagpur Consumer Commission का आदेश, Edelweiss Tokio महिला को दे 50 लाख रुपये का Insurance Claim

Delhi Police ने 80 लाख की फिरौती के लिए अगवा 8 वर्षीय बच्चे को सकुशल छुड़ाया