पहले पाक में 100 किमी अंदर घुसकर मचाया तांडव, फिर हिंदू-मुस्लिम एंगल को किया ध्वस्त, भारत का ऑपरेशन सिंदूर वाला एक्शन क्या है UNO चार्टर के अनुरूप

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

लश्कर, जैश के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद भारतीय सेना ने प्रेस ब्रीफिंग की और उसमें बहुत बातें भारतीय सेना की तरफ से बताई गई हैं और तमाम एजेंडे को भी ध्वस्त किया गया है। सोफिया कुरैशी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में  बिठाने का मकसद ही ये था कि पाकिस्तान के प्रोपोगेंडा मशीन और हिंदू-मुस्लिम एंगल को ध्वस्त किया जाए। इसलिए एक मुस्लिम महिला को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिठाया गया। इसके अलावा वुमेन पावर की झलक भी नजरआई। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे भारतीय सेना और वायु सेना की ओर से दो महिलाओं ने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पाकिस्तान और भारत में यही फर्क है। वहां तो सिविलियन सरकार को भी नहीं करने दिया जा रहा है। लेकिन हमारे यहां भारत के रिप्रजेंटेशन में महिलाओं को ज्यादा तव्ज्यो दी गई।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor : पहलगाम हमले के पीड़ित के पिता ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कार्रवाई की सराहना की

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी हैं। कुरैशी  वर्ष 2016 में ‘एक्सरसाइज फोर्स-18’ (18 देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास) में भारतीय दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल कुरैशी ने सैन्य कार्रवाई की रणनीति और परिणामों को विस्तार से प्रस्तुत किया। जबकि विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायुसेना की हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्होंने अब तक 2,500 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए हैं और चेतक एवं चीता जैसे हेलीकॉप्टरों का संचालन किया है।

इसे भी पढ़ें: मसूद अजहर के पूरे परिवार पर दागी इतनी मिसाइल, शाम 4 बजे बहावलपुर में पाकिस्तान सरकार करवाएगी अंतिम संस्कार

बहावलपुर मदरसे पर हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मसूद अजहर ने बयान जारी कर दावा किया है कि बहावलपुर में भारत के हवाई हमलों में उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया था कि उसके घर में 14 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के बहावलपुर में शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी