कोरोना का खतरा पूरी तरह नहीं टला, स्वास्थ्यकर्मियों का जल्द शत-प्रतिशत टीकाकरण जरूरी है: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा पूरी तरह टला नहीं है इसलिए स्वास्थ्यकर्मियो का शत-प्रतिशत टीकाकरण जल्द से जल्द होना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक राज्य में टीकाकरण स्थल की संख्या बढ़ाकर प्रथम चरण का टीकाकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। गहलोत बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने रविवार से टीकाकरण केंद्रों की संख्या 167 से बढ़ाकर 350 करने और आवश्यकता के अनुरूप इनकी संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। 

इसे भी पढ़ें: टीकाकरण के दूसरे चरण में PM मोदी को लगेगी वैक्सीन, मुख्यमंत्रियों और सांसदों के लिए भी की गई व्यवस्था 

गहलोत ने कहा, ‘‘देश में करीब 30 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में, केन्द्र सरकार को इस अभियान को गति देने के लिए इसकी व्यवस्थाओं तथा प्रबंधन का अधिक विकेन्द्रीकरण करना चाहिए ताकि राज्य अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द हासिल कर सके।’’ उन्होंने कहा कि ‘कोविन’ सॉफ्टवेयर में तकनीकी बाधाओं के कारण टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में कठिनाई आ रही है। केन्द्र सरकार इसमें भी आवश्यक तकनीकी सुधार करे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर