राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में होगा 100 रूपए का सिक्का जारी

By दिनेश शुक्ल | Oct 11, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में 100 रूपए का सिक्का जारी किया जाएगा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम 12 अक्टूबर को आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजमाता की स्मृति में 100 रुपए का एक स्मृति सिक्का जारी करेंगे। इसी के साथ प्रदेश संगठनात्मक जिलों में स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भोपाल में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रातः 10:30 बजे प्रदेश कार्यालय पं दीनदयाल परिसर में राजमाता की प्रतिमा माल्यार्पण कर राजमाता जी के जीवन पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन करेंगे। जिसके पश्चात  महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि स्व. राजमाता सिंधिया जी के जन्मशताब्दी वर्ष का समापन 12 अक्टूबर को है, इस अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार 100 रूपये का सिक्का जारी कर रही है। इस सिक्के का वर्चुअल विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे करेंगे। इस वर्चुअल रैली के माध्यम से देश से करोड़ों लोग जुड़ेंगे। 12 अक्टूबर को ही शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। 12 अक्टूबर को ही शाम 7 बजे दूरदर्शन स्व. राजमाता सिंधिया जी के जीवनवृत्त पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से इस डॉक्युमेंट्री को देखने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।

World Cup: आंकड़ों में ब्राजील है प्रबल दावेदार, लेकिन क्या Haaland का मैजिक करेगा कमाल?

Kylian Mbappé के पेनाल्टी गोल से जीता France, World Cup क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह