ठाणे में तीन हफ्तों में 1000 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

ठाणे। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे के जिला प्रशासन से अगले तीन हफ्तों में 1000 बिस्तरों वाला अस्थायी अस्पताल बनाने को कहा ताकि कोरोना वायरस महामारी सेमुकाबला किया जा सके। एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के शहरी विकास मंत्री और जिले के विधायक शिंदे ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें ठाणे नगर निगम के ग्लोबल इम्पैक्ट हब को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 1000 बिस्तर वाले अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में शामिल होने वालों में महापौर नरेश म्हास्के, टीएमसी आयुक्त विजय सिंघल, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य अधिकारी और अस्पताल बनाने में तकनीकी सुविधा देने वाले जूपिटर अस्पताल के प्रतिनिधि तथा भारतीय चिकित्सा संघ के प्रतिनिधि भी थे। अधिकारी ने कहा, ‘‘अस्थायी सुविधा में 500 बिस्तर ऑक्सीजन के साथ, 500 ऑक्सीजन के बिना, आईसीयू, पैथ लैब, एक्स-रे केंद्र, बुखार क्लिनिक आदि होंगे।’’ ग्लोबल इम्पैक्ट हब कई हजार वर्ग फीट में फैले नगर निकाय का एक प्रस्तावित को-वर्किंग एंड स्टार्टअप इकोसिस्टम उपक्रम है। सोमवार कों ठाणे जिले में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1183 पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

RD Burman Birth Anniversary: R.D. Burman के Classic Songs आज भी दिलों पर करते हैं राज, जानें दिलचस्प किस्से

Asian Games में Gold बचाने उतरेंगे Neeraj Chopra, Pakistani खिलाड़ी Arshad Nadeem से होगा महामुकाबला!

US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन।

Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत पर होती है भगवान शिव की भी पूजा