By प्रेस विज्ञप्ति | Feb 11, 2023
लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। सम्मलेन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के औद्योगीकरण एवं रोजगार प्रदान करने के लिए देश-विदेश के सैकड़ों उद्योगपतियों ने 33 लाख करोड़ से अधिक का निवेश के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए। उत्तर प्रदेश के उभरते औद्योगिक घराना कनोड़िआ समूह ने प्रदेश में एक हज़ार करोड़ से अधिक निवेश के लिए अनुबंध किया है।
प्रदेश में सीमेंट मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पिछले छह सालों में प्रदेश में सीमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए काफी प्रोत्साहन दिया गया। फलतः प्रदेश में कई नए सीमेंट प्लांट्स लगाए गए है, और अभी लग भी रहे है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विभिन्न विकास कार्यों के चलते सीमेंट की मांग में वृद्धि बरकरार रहेगी एवं सीमेंट उग्योग का भविष्य सुनहरा है।