लॉकडाउन के कारण UP में फंसे 1000 कश्मीरी लोगों को ट्रेन से घर भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

अलीगढ़। कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश में फंसे कश्मीर के लगभग 1000 लोगों को अलीगढ एवं आसपास के क्षेत्रों से विशेष ट्रेन के जरिए उनके घरों को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग, जिनमें से अधिकतर विद्यार्थी हैं, अलीगढ, गौतमबुद्ध नगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो जगहों पर फंसे हुए थे। इन सबको बृहस्पतिवार की रात ट्रेन से उधमपुर के लिए रवाना किया गया।

दिल्ली, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में फंसे प्रवासियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने बताया कि अलीगढ में लगभग सात सौ से आठ सौ कश्मीरी लोग हैं जिनमें से अधिकतर अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं। इनमें से नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लगभग डेढ सौ लोग और अलीगढ के आसपास के इलाकों से कुछ लोगों को ट्रेन से भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते आगरा में फंसे कश्मीरी लोगों को जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले बसों के जरिए घाटी भेजा था।

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार