कर्नाटक में कोरोना के 1,005 नए मामले, पांच और मौतें हुईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,005 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 9,14,488 हो गए, जबकि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,044 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 1,102 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,508 है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 8,88,917 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई