अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 के अवसर पर 106 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को विभिन्न क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों और संस्थानों के साथ 106 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिससे शिक्षा और उद्योग-अकादमिक संबंधों में सहयोग के एक नए युग की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2023 के समापन दिवस पर ये हस्ताक्षर किए गये। सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर के माध्यम से अनेक क्षेत्रों में नवाचार, अनुसंधान और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक तथा निजी, दोनों तरह के संस्थाओं को साझेदारी को शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, फिटनेस एंड लीजर स्किल्स काउंसिल, सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन (सीएससी), एजुकेशनल इनिशिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया, लॉजिस्टिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल, फर्नीचर और फिटिंग सेक्टर स्किल काउंसिल, लाइफ साइंसेज सेक्टर स्किल काउंसिल, टेक्सटाइल सेक्टर स्किल काउंसिल और हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ सहयोग करने के लक्ष्य के साथ हस्ताक्षर किए गए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं