तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल हुए MP के 107 लोगों की हुई पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

भोपाल। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमातके कार्यक्रम में शामिल हुए मध्यप्रदेश के सभी 107 लोगों की पहचान कर ली गई है और इन लोगों को पृथक रखा गया है। तबलीगी जमात का सम्मेलन नई दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में इस माह की शुरुआत में हुआ था। भोपाल के जिलाधिकारी तरुण कुमार पिथोड़े ने बुधवार को बताया,‘‘ हमने निजामुद्दीन मरकज में कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी 107 लोगों की पहचान कर इन्हें पृथक कर दिया है। इन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। इसमें कोई चिंता करने या घबराने की बात नहीं है। 

एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमात के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मध्यप्रदेश वापस आए लोगों की पहचान करने और उन्हें पृथक रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा था कि तबलीगी जमात के इस सम्मेलन में शामिल होने वाले 24 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। देभभर के हजारों लोगों ने इस विशाल सम्मेलन में भाग लिया था। यह मामला सामने आने के बाद केन्द्र और दिल्ली सरकार ने इस सम्मेलन में शामिल होने वाले लोगों का पता लगाने की कार्रवाई शुरु की। इस सम्मेलन में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना और एक व्यक्ति की जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गयी।

इसे भी देखें : Nizamuddin में जुटी Coronavirus की Jamaat, 10 मरे, 800 लोग Quarantine 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा