ओडिशा में कोविड-19 के 1,096 नए मामले, 64 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

भुवनेश्वर। ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 1,096 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 9,85,827 पर पहुंच गयी जबकि 64 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 6,366 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 1,096 नए मामलों में से 637 पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। खुर्दा जिले में 389 मामले, कटक में 92 और बालासोर में 77 मामले आए। राजधानी भुवनेश्वर खुर्दा जिले के तहत ही आती है। बौध और नबरंगपुर जिलों में कोई नया मामला नहीं आया। खुर्दा में ही सबसे अधिक 27 मरीजों की मौत हुई और कटक में 17 लोगों की मौत हुई।

इसे भी पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर की सफाई, ओवैसी से मतभेद नहीं, उनके साथ ही लड़ेंगे चुनाव

इस बीच, ओडिशा सरकार ने कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अति आवश्यक एक्स्ट्राकोरपोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजीनेशन (ईसीएमओ) केंद्र स्थापित किया है, जिससे गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस के उन मरीजों को राहत मिली है जिन्हें पहले विमान के जरिए कोलकाता, हैदराबाद या चेन्नई ले जाया गया था। यह केंद्र 15 अगस्त से काम करना शुरू करेगा।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप