Jammu से 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2023

जम्मू। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए 7,800 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था बुधवार को यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जम्मू आधार शिविर से तीन दिन तक यात्रा निलंबित रहने के बाद मंगलवार दोपहर फिर शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से अब तक कुल 1,37,353 तीर्थयात्री अमरनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र में स्थित 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई, जो 31 अगस्त तक चलेगी।

इसे भी पढ़ें: AIADMK नेता कामराज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप पत्र दायर

असम की सुनीता देवी ने कहा, ‘‘ हमें खुशी है कि हमारी प्रार्थनाएं भगवान शिव ने सुनीं, और अपने दर पर हमें बुलाया।’’ सुनीता जम्मू में पिछले सात दिनों से फंसे 23 लोगों के एक समूह का हिस्सा थीं। शनिवार और रविवार को हुई लगातार बारिश से राजमार्ग को बेहद नुकसान पहुंचा था। खासकर रामबन जिले में पड़ने वाला हिस्सा बेहद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

Paper Leak Case: सरकार सीधे हमसे बात करे, Jantar Mantar पर मीटिंग के लिए तैयार CJP नेता Sourav Das

KTR ने CM Revanth Reddy को भेजा Defamation Notice, परीक्षा गड़बड़ी में नाम घसीटने पर छिड़ी कानूनी जंग

हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

अपनी पर आ गए यमन के हूती, बीच समुंदर तेल टैंकर को फूंक डाला, तड़प उठा सऊदी