पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 11 किलोग्राम हेरोइन बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास शनिवार को 11 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई। यह जानकारी बीएसएफ के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पखोके महिमारा गांव के निकट संदिग्ध रूप से घूम रहे एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध अमृतसर के छेहरटा का निवासी है और उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, एक कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने एक जगह बताई जहां बीएसएफ के जवानों ने विस्तृत तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान हेरोइन के 11.08 किलोग्राम वजनी चार बड़े पैकेट बरामद हुए।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर