By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021
धारवाड (कर्नाटक)।कर्नाटक के धारवाड़ शहर के बाहरी इलाके में इटिगट्टी चौराहे के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में नौ महिलाओं सहित 11 व्यक्तियों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। धारवाड़ (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक पी कृष्णकांत ने बताया कि इनमें से अधिकतर व्यक्ति दावनगेरे जिला मुख्यालय नगर के थे और वे गोवा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये व्यक्ति जिस मिनी-बस में यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर एक टिपर ट्रक से हो गई।