South Africa में ‘बार’ में गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, संदिग्धों की तलाश शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी के निकट एक गैर-लाइसेंसी ‘बार’ में शनिवार को कई संदिग्धों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में तीन, 12 और 16 साल के तीन बच्चे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शनिवार तड़के प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया के पश्चिम में सॉल्सविले टाउनशिप के एक छात्रावास के भीतर एक ‘बार’ में हुई। पुलिस ने बताया कि दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 11वें की अस्पताल में मौत हो गई। इसने बताया कि मारे गए बच्चों में तीन वर्षीय एक बालक, 12 साल का एक लड़का और 16 साल की एक लड़की शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि वे तीन संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर एथलेंडा माथे ने राष्ट्रीय प्रसारक ‘एसएबीसी’ से कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि कम से कम तीन अज्ञात बंदूकधारी इस छात्रावास में घुस आए, जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।’’

उन्होंने कहा कि इन हत्याओं का मकसद स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी तड़के लगभग चार बजकर 15 मिनट पर हुई, लेकिन पुलिस को सुबह छह बजे सूचना मिली। उन्होंने कहा कि ‘बार’ में गोलीबारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है और पुलिस ने इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच 11,000 से अधिक अवैध शराबखानों को बंद कर दिया है तथा शराब की अवैध बिक्री में संलिप्तता के लिए 18,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Bihar में Gautam Adani की बड़ी सौगात, 150 करोड़ से बनेगा Eye Hospital, हर साल 3.3 लाख ऑपरेशन

NEET Paper Leak की Inside Story: Sikar के एक Teacher ने WhatsApp PDF से खोला पूरा राज

Vaibhav Suryavanshi ने तोड़ा Sixes का Record, पर KL Rahul के बल्ले ने Delhi को दिलाई शानदार जीत।

Tilak Varma-Sreeleela के Secret Affair का पर्दाफाश, Dating की खबरों के पीछे की सच्चाई आई सामने