नयी मंत्रिपरिषद में राज्यसभा के 11 सदस्यों को शामिल किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में 11 राज्यसभा सदस्यों को शामिल किया गया है। मोदी की तीसरी मंत्रिपरिषद में लोकसभा के 59 नवनिर्वाचित सदस्य हैं। नये राज्य मंत्रियों में से रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन न तो लोकसभा के सदस्य हैं और न ही राज्यसभा के तथा उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर संसद का सदस्य बनना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी, 30 कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले पांच राज्य मंत्रियों और 36 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा के सदस्य हैं लेकिन इस बार वे लोकसभा के लिए चुने गए हैं। राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए राज्यसभा सदस्यों में रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, बी एल वर्मा, एल मुरुगन, सतीश चंद्र दुबे और पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Roshibina Devi ने वुशु में जीता सिल्वर मेडल, रोइंग में Satnam Singh और Salman Khan की जोड़ी को मिला ब्रॉन्ज़

Asian Games में रजत जीतने के बाद Roshibina Devi ने चयन को सही ठहराया

Yamuna Expressway Bus Fire | FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों की चेतावनी के बावजूद स्लीपर बस दौड़ाता रहा ड्राइवर, एक गलती निगल गयी 9 लोगों की जिंदगी

Asian Games 10m Air Pistol: भारतीय पुरुष टीम चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूकी