Goa Congress Crisis। भाजपा महासचिव का दावा, कांग्रेस छोड़ने को तैयार 11 विधायक जल्द BJP में होंगे शामिल

By अनुराग गुप्ता | Jul 11, 2022

पणजी। कांग्रेस की गोवा इकाई में संकट के बादल छाए हुए हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव और पार्टी प्रदेश प्रभारी सीटी रवि ने सोमवार को चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि गोवा कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कांग्रेस का रविवार को 11 में से 5 विधायकों से संपर्क खत्म हो गया था। जिसके बाद पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने दो विधायकों माइकल लोबो और दिगंबर कामत पर भाजपा के मिलकर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से अपने दो विधायकों माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य ठहराने की मांग की।

गोवा में है स्थिर सरकार

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर विधायकों का दलबदल का आरोप लगाने से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें इसकी कोई भी जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें किसी की कोई जरूरत नहीं है। हमारी स्थिर सरकार है। हमारे पास 25 विधायकों का समर्थन है। उनको (कांग्रेस को) कुछ काम नहीं है इसलिए वे यहां आकर भाजपा पर दोष लगाने का नाटक कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में भी कांग्रेस विधायक बदलेंगे पाला? विधायक एमबी पाटिल ने कही ये बात 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारे ही कुछ नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर यह षडयंत्र रचा था कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो गई है और दलबदल कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि इस साजिश का नेतृत्व हमारे अपने दो नेताओं, विपक्ष के नेता माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने किया था। ये दोनों लोग भाजपा के साथ पूर्ण समन्वय में काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर विपक्ष को खत्म करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर