देश के 11 और राज्यों में दूरदर्शन चैनलों की शुरुआत, PM मोदी ने जताया आभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रसार भारती ने 11 और राज्यों के दूरदर्शन चैनल शुरू किये हैं जिनमें पांच चैनल पूर्वोत्तर के राज्य के हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘जानकर प्रसन्नता हुई कि प्रसार भारती ने भारत के सेटेलाइट दायरे का विस्तार करते हुए 11 और राज्यों के डीडी चैनलों की शुरूआत की है जिनका निशुल्क प्रसारण डीडी फ्री डिश के माध्यम से किया जाएगा।’

इसे भी पढ़ें: पिछली सरकार के कारण हुआ काशी सौंदर्यीकरण परियोजना में विलंब: मोदी

उन्होंने कहा कि इसमें पांच चैनल पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए हैं। इससे क्षेत्रीय संस्कृति को मजबूत करने तथा जन आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। मोदी ने अलग से एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और उत्तराखंड की जनता को पहली बार डीडी फ्री डिश पर दूरदर्शन के अपने चैनल मिलने के लिए बधाई।’

प्रमुख खबरें

Weekly Love Horoscope For 29 April To 5 May 2024 | इस सप्ताह इन 4 राशियों की लव लाइफ रहेगी रोमांटिक

Face Shine Tips: बेदाग स्किन के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

जहीर खान ने T20 World Cup के लिए एकमात्र विकेटकीपर पंत को चुना

मौजूदा भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए UN में तत्काल सुधार जरूरी : India