Maharashtra : मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में 11 नाइजीरियाई गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में शामिल होने के आरोप में नाइजीरिया के 11 नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.61 करोड़ रुपये की कीमत की कोकीन और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई छापेमारी के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह खुफिया सूचना मिली थी कि नवी मुंबई के वाशी के कोपरीगांव में रह रहे कुछ नाइजीरियाई नागरिक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में शामिल हैं, जिसके बाद पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे के बीच एक फ्लैट पर छापा मारा और वहां से मादक पदार्थ जब्त किए।’’ 

प्रमुख खबरें

72nd National Film Awards 2026: बेस्ट एक्ट्रेस Yami Gautam, बेस्ट एक्टर कौन? विजेताओं की लिस्ट में Randeep Hooda का भी नाम शामिल

NCP-SCP Merger Rumors: सुप्रिया सुले ने NDA में शामिल होने की अटकलों को नकारा, कहा- कोई Proposal नहीं मिला

Bombay High Court ने रद्द की Ramesh Mhatre की Bail, 18 मामलों का हवाला देते हुए 19 जुलाई तक Surrender का आदेश

Ahmedabad Firecracker Blast: अवैध फैक्ट्री में धमाके से दहला शहर, 8 की मौत और कई घायल