West Bengal के मालदा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कई लोग घायल भी हुए हैं।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने कहा, ‘‘आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है। कई घायल लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों में मणिचक थाना क्षेत्र निवासी दो नाबालिग और माला थाना क्षेत्र के साहापुर निवासी तीन लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, वहीं दो अन्य लोग गजोल थाना क्षेत्र के अदीना और रतुआ थाना क्षेत्र के बालूपुर के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि हरीशचंद्रपुर के एक खेत में काम कर रहे दंपती की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बाकी लोग इंग्लिशबाजार और मणिचक थाना क्षेत्र के निवासी थे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR कराने का पुलिस पर दबाव: BY Vijayendra

Wasim Jaffer का दावा Virat Kohli के बाद ODI में No 3 पर Tilak Varma बनेंगे मजबूत विकल्प