Delhi Rain । बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत, दिल्ली सरकार देगी 10 लाख मुआवजा

By एकता | Jun 30, 2024

दिल्ली सरकार ने रविवार को 28 जून को हुई भारी बारिश के बाद डूबकर मारे गए सभी लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें, शुक्रवार को दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश हुई थी, जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया और 11 लोगों की जान भी चली गई। इसके अलावा मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Team India की HISTORIC जीत से गदगद हुए PM Modi, फोन कर दी बधाई, विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रविवार को भारी बारिश से प्रभावित हुए इलाकों का दौरा किया और जल निकासी प्रणालियों का निरीक्षण किया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को मानसून ने राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दी और इसकी पहली बारिश हुई। विभाग के अनुसार सफदरजंग में देर रात 2.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच तीन घंटे में 153.7 मिलीमीटर भारी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा