अप्रैल-अगस्त के दौरान स्वास्थ्य बीमा दावों में 11 प्रतिशत कोविड के इलाज से संबंधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2020

नयी दिल्ल। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल से अगस्त के दौरान बीमा कंपनियों द्वारा किए गए स्वास्थ्य बीमा दावों के भुगतान में कोविड-19 के इलाज से संबंधित खर्च का हिस्सा 11 प्रतिशत रहा है। पॉलिसीबाजार.कॉम द्वारा किए गए विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया है। अध्ययन के अनुसार एक अप्रैल, 2020 से 31 अगस्त, 2020 के दौरान दौरान शेष 89 प्रतिशत दावे अन्य बीमारियों मसलन कैंसर, ह्दय रोग, गुर्दा और अन्य बीमारियों से संबंधित थे। पॉलिसीबाजार.कॉम की देश के खुदरा स्वास्थ्य बीमा बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में ढील के बाद अब खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आएगी : सीईए

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के डर से लोग आज स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला है। सिर्फ इस महामारी ही नहीं, अन्य बीमारियों से संरक्षण के लिए भी लोग स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ले रहे हैं।’’ इलाज के खर्च के बारे में कंपनी ने कहा कि यदि लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़े तो कोविड-19 के इलाज पर 10 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। किसी 32 साल के व्यक्ति के लिए 10 लाख रुपये की वृहद बीमा पॉलिसी की लागत सालाना 7,000 से 9,000 रुपये बैठेगी।

अध्ययन में कहा गया है कि बाजार में ऐसी भी योजनाएं हैं जिनमें 32 साल व्यक्ति के लिए एक करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी की लागत वार्षिक 13,000 से 15,000 रुपये बैठेगी। पॉलिसीबाजार.कॉम के प्रमुख-स्वास्थ्य बीमा अमित छाबड़ा ने कहा कि मार्केटप्लेस पर स्वास्थ्य बीमा कारोबार ने जुलाई में 130 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल-जून की तिमाही में इसमें 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश