राज्यसभा में जनसंख्या विनियमन विधेयक सहित 11 निजी विधेयक पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

नयी दिल्ली। प्रति दंपति दो बच्चों के मानकों से संबंधित एक निजी विधेयक सहित कुल 11 निजी विधेयक शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किए गए। भाजपा नेता राकेश सिन्हा ने दो बच्चों के लघु परिवार मानकों का संवर्धन करने के प्रयासों को पुनर्जीवित करने सहित अन्य प्रावधान वाला जनसंख्या विनियमन विधेयक, 2019 पेश किया। कांग्रेस सदस्य प्रताप सिंह वाजवा ने किसानों की आर्थिक दशा में सुधार और उनके ऋणों के बोझ को कम करने में मदद के लिए एक स्वायत्त निकाय की स्थापना के प्रावधान वाला किसानों के आर्थिक अधिकारों की संरक्षा और न्यायनिर्णयन आयोग विधेयक पेश किया।

राकांपा सदस्य वंदना चव्हाण ने तीन निजी विधेयक पेश किया। भाजपा नेता सी एम रमेश, विकास महात्मे और विनय पी सहस्त्रबुद्धे, कांग्रेस सदस्य एम वी राजीव गौड़ा, मनोनीत केटीएस तुलसी, भाकपा सदस्य विश्वम ने एक एक निजी विधेयक पेश किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह