लोकसभा में बोले नितिन गडकरी, देश के 11 राज्यों ने दिव्यांग जनों को टोल टैक्स पर दी छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के 11 राज्यों ने दिव्यांग जनों को टोल टैक्स पर छूट दी है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली ने ऐसी छूट नहीं दी है । लोकसभा में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिव्यांगों के मुद्दे पर पूरक प्रश्न पूछते हुए सरकार से टोल टैक्स पर उन्हें छूट दिये जाने के बारे में जानकारी मांगी। 

इसे भी पढ़ें: क्या हैं वॉलंटियरी व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी ? जिसका वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया उल्लेख 

इसी पृष्ठभूमि में बिधूड़ी ने कहा कि कम से कम इन्हें (विपक्षी सदस्यों को) दिव्यांगों के बारे में तो सुनना चाहिए, इतनी सहानुभूति तो इन लोगों में होनी चाहिए। यहां देश के दिव्यांगों के बारे में बात हो रही है, सरकार इनके बारे में निर्णय ले रही है, सुविधाएं दे रही है, लेकिन ये लोग शोर मचा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस दौरान कहा कि दिव्यांगों के बारे में बात हो रही है, उसे सुनिये।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर