TCS Q1 Results: नेट प्रॉफिट 6% बढ़कर 12,760 करोड़, हर शेयर पर 1,100% डिविडेंड का ऐलान, आपके पास हैं टीसीएस के शेयर तो समझो निकल पड़ी

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2025

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने 12,760 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो साल-दर-साल 6 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले साल इसी अवधि में आईटी कंपनी ने 12,040 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आईटी क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 63,437 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। यह स्थिर मुद्रा (सीसी) के लिहाज से साल-दर-साल 3.1 प्रतिशत की गिरावट है। 

टाटा समूह की कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया है कि उसके निदेशक मंडल ने 1 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 11 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

टीसीएस डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने इस कॉर्पोरेट कार्रवाई के लिए 16 जुलाई, 2025 को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है।

टीसीएस डिविडेंड पेमेंट तिथिडेट

टीसीएस ने कहा कि पात्र शेयरधारकों को अंतरिम लाभांश का भुगतान 4 अगस्त, 2025 को किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Trump की टैरिफ लिस्ट में कहीं आ न जाए भारत का भी नाम, सेंसेक्स 350 अंक तो निफ्टी में 100 अंक फिसला, बाजार में गिरावट के क्या हैं 4 बड़े कारण?

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण मांग में कमी 

टीसीएस के बयान के अनुसार, अप्रैल-जून की अवधि में इसका परिचालन लाभ मार्जिन तिमाही आधार पर 0.30 प्रतिशत बढ़कर 24.5 प्रतिशत हो गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कृतिवासन ने कहा कि निरंतर वैश्विक वृहद आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण मांग में कमी आई है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 9.4 अरब अमेरिकी डॉलर के नए सौदों पर हस्ताक्षर किए। समीक्षाधीन तिमाही के अंत में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 6,13,069 थी जो पिछले वर्ष की तुलना में 6,000 अधिक है। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,382.30 रुपये पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान