महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 1,137 नए मामले, 59 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,137 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,05,837 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये 1,137 नये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। वहीं, कोविड-19 के कारण 59 और लोगों की जान जाने के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,707 हो गई है। उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,611 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 1,936 पर पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य