मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 114 नए मामले, आंकड़ा 3,252 तक पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 3,252 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में आठ और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 193 तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से आठ लोगों मौत हुई है। इनमें भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन में दो—दो और खरगोन एवं जबलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 193 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 83 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 42, भोपाल में 22, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात-सात, बुरहानपुर,जबलपुर एवं मंदसौर में चार-चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,252 हो गई है। प्रदेश में भोपाल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 47 नए मामले आए, जबकि इंदौर में 18, उज्जैन में 17, मंदसौर में 12, जबलपुर में छह, ग्वालियर एवं मुरैना में पांच-पांच, खरगोन, धार, रायसेन एवं झाबुआ में एक—एक नया कोरोना का मरीज मिला है। इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,699 हो गई है, जबकि भोपाल में 652, उज्जैन में 201, जबलपुर में 115, खरगोन में 80, धार में 77, रायसेन में 64,मंदसौर में 52, खंडवा में 50, बुरहानपुर में 38, होशंगाबाद में 36, देवास में 30, बड़वानी में 26, मुरैना में 22, रतलाम में 20, विदिशा एवं आगर मालवा में 13-13 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाए कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ो में गड़बडी के आरोप

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र

Pitru Paksha में Purnima Shraddh पर तर्पण और Panchabali की पूरी विधि

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे