पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,175 नये मामले, कुल 22,877 एक्टिव मामले

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 04, 2021

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में 3 टी के अन्तर्गत एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का अभियान चलाया जा रहा है। 3 टी के तहत प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग बढ़ाने, अनावश्यक आवागमन रोकने के लिए आंशिक कर्प्यू तथा वैक्सीनेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आंशिक कोरोना कर्प्यू लगाने के बाद लोगों का आवागम प्रतिबन्धित हुआ। प्रदेश में कल रिकार्ड 03 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर उनका एन्टीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। अगर एन्टीजन टेस्ट निगेटिव आ रहा है और लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ उनको 10 लाख से अधिक मेडिकल किट भी बांटी गयी है। प्रदेश में टेस्ट की संख्या निरन्तर बढ़ायी जा रही है और ये टेस्ट 03 लाख से 3.50 लाख तक बढ़ा दी गयी है और 65 प्रतिशत टेस्ट ग्रामीणों क्षेत्रों में किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि 3 लाख 10 हजार से अधिक एक्टिव केस 30 अप्रैल तक थे वो आज घटकर एक्टिव केस लगभग 90 प्रतिशत कम हो गये हैं। एक समय में 24 घंटे में 38 हजार से अधिक संक्रमित मामले आ रहे थे वे भी 97 प्रतिशत की कमी आयी है। वर्तमान में प्रदेश में जो टीकाकरण किया जा रहा है उसको तीन गुना करने की पूरी व्यवस्था की जाय, इसके लिए स्टाफ की तैनाती, सेंटर की समुचित व्यवस्था की जाय

इसे भी पढ़ें: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 24 नए मामले, दो और लोगों की मौत

सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहूं खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहूं क्रय अभियान में अब तक 09 लाख 42 हजार से अधिक किसानों से 43,57,591.83 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है। प्रदेश में प्रथम बार किसान उत्पादन संगठन के माध्यम से गेहूं खरीद कार्यक्रम चल रहा है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 3,18,714 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 5,17,23,809 सैम्पल की जांच की गयी जिसमें में 1 लाख 35 हजार से अधिक जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,175 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 3,646 तथा अब तक कुल 16,52,417 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 22,877 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 12,921 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत कम तथा कुल पॉजिटिविटी दर 3.4 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.4 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलां स की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,91,769 क्षेत्रों में 6,42,667 टीम दिवस के माध्यम से 3,56,88,822 घरों के 17,16,24,758 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: कोविड-19 टीकाकरण के लिए उपलब्ध है पर्याप्त वैक्सीन

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,58,69,421 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 35,61,731 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 1,94,31,152 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। प्रसाद ने बताया कि आज से प्रदेश में सीरो सर्विलांस शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 11 जून, 2021 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों से 62 हजार ब्लड सैम्पल एकत्र किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल सेन्टर केवल महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किया जायेगा। इन महिला स्पेशल वैक्सीनेशन बूथों के स्थापित हो जाने से महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  

प्रमुख खबरें

Bhopal Dowry Case: नम आंखों से Tvisha Sharma को अंतिम विदाई, पिता बोले- न्याय का इंतजार

Glowing Skin का Secret है सही pH Balance, एक्सपर्ट से समझें Healthy Skin का पूरा साइंस

S. Jaishankar से वार्ता के बाद बोले Marco Rubio- भारत संग ऐतिहासिक Trade Deal जल्द होगी

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत