उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 118 नये मामले, मामलों की कुल संख्या 2,880 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 118 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2,880 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 987 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि कोरोना वायरस से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 1836 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में बताया गया कि सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुईं। मेरठ और मुरादाबाद में सात-सात, फिरोजाबाद में तीन, कानपुर में पांच मथुरा में चार और गाजियाबाद में दो लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान