महाराष्ट्र में बड़ी लापरवाह, बच्‍चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दी हैंड सैनिटाइजर

By निधि अविनाश | Feb 02, 2021

महाराष्ट्र के यवतमाल में सोमवार को पांच साल से कम उम्र के बारह बच्चों को पोलियो वैक्सीन के बजाय सेनिटाइज़र ड्रॉप पिला दी गई जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसकी जानकारी यवतमाल के जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने दी है। अधिकारी ने कहा कि बच्चों की हालत अब ठीक हैं और घटना के संबंध में एक हेल्थ, डॉक्टर और आशा वर्कर सहित तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैअधिकारी ने बताया कि यह घटना कापसिकोपरी गांव में भानबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई जहां एक से पांच साल के बच्चों के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा: कटक के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत एक दशक से पोलियो से मुक्त है वहीं पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अभी भी पोलियो गंभीर बीमारी का कारण बना हुआ है, इसी को देखते हुए भारत में पोलियो वायरस के दोबारा प्रवेश को रोकने के लिए भारत अभी भी सतर्क है। 

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट

9 साल की अमायरा की मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? परिवार ने कहा- वो रोती रही, कोई नहीं सुन रहा था...और फिर

China में कुछ बड़ा होने वाला है, 2 वफादारों को मिली सेना की कमान