अमृतसर नगर निगम के 12 कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर आप का दामन थामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

अमृतसर  ।  पंजाब विधानसभा के चुनाव में आप की प्रचंड जीत के बाद नगर निगम के 12 कांग्रेसी पार्षदों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर आप का दामन थामा । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया , आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह, मेयर कर्मजीत सिंह रिन्टू ने कांग्रेस के 12 पार्षदों को सिरोपे डालकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से बरनाला पहुंचा एमबीबीएस के छात्र चंदन का शव

बता दें कि अगले छह माह में पंजाब के तीन महानगरों अमृतसर, जालंधर और लुधियाना के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों का पार्टी को छोड़ने का असर जालंधर और लुधियाना की निगमों पर भी पड़ेगा। दूसरी तरफ कांग्रेसी पार्षदों की मांग पर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने 21 मार्च को निगम हाउस का विशेष सत्र बुला लिया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा