UP के 12 जिले बाढ़ प्रभावित, बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी, योगी ने पीलीभीत और लखीमपुर खीरी का किया दौरा

By अंकित सिंह | Jul 10, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में ही भारी बारिश के कारण 133 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि हजारों हेक्टेयर फसल भूमि और फसलें प्रभावित हुई हैं। जन प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शारदा बैराज तथा अन्य क्षेत्रों के निकट समय रहते बाढ़ से सावधानियां बरतने से जान-माल की बड़ी हानि को टाला जा सका। आपके विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों के समय पर किये गये प्रयास से एक बड़ी आबादी को बाढ़ से बचाया जा सका।

इसे भी पढ़ें: Unnao Accident के बाद PM Modi ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान, घायलों को मिलेगी 50 हजार की मदद

उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में पिछले कई दिनों से रुक—रुक कर हो रही वर्षा और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, राप्ती, घाघरा और शारदा समेत अनेक नदियां उफान पर हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षाजनित हादसों में सात लोगों की मौत हो गयी है। राहत आयुक्त कार्यालय से मंगलवार शाम मिली रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की विभिन्न नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी कछलाब्रिज (बदायूं) में, राप्ती नदी बलरामपुर में, शारदा नदी पलियाकलां और शारदानगर (लखीमपुर खीरी) में, बूढ़ी राप्ती नदी ककरही (सिद्धार्थ नगर) में, क्वानो नदी चंद्रदीपघाट (गोंडा) में, घाघरा नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?