श्रीलंका में 12 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

उत्तरी श्रीलंका में जाफना के निकट रविवार को कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी नौका को जब्त कर लिया गया। नौसेना ने यहां यह जानकारी दी। उत्तरी नौसेना कमान द्वारा श्रीलंका तटरक्षक बल के समन्वय से यह अभियान चलाया गया।

नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘28 सितंबर, 2025 की तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछली पकड़ने वाली एक नाव जब्त की और 12 भारतीय मछुआरों को उस दौरान गिरफ्तार किया, जब वे जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के निकट श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रहे थे।’’

इसने कहा कि भारतीय नौकाओं के समूह को ‘‘अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अतिक्रमण करते हुए’’ देखा गया। बयान के अनुसार, जब्त की गई नाव और मछुआरों को कंकासंथुरेई बंदरगाह लाया गया और कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।

प्रमुख खबरें

ब्लास्ट केस में NIA की कार्रवाई, 4 आरोपियों की हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ाई

लालकृष्ण आडवाणी ने जिन्ना को सराहा, वंदे मातरम पर नेहरू की आलोचना को लेकर जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर किया पलटवार

वंदे मातरम पर चर्चा से डरती है कांग्रेस, अनुराग ठाकुर ने संसद में राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

Sheikh Hasina का नाम लेकर ऐसा क्या बोले युनूस, भारत ने कराई बोलती बंद