Jharkhand में सामने आये कोरोना वायरस के 12 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2023

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12 नये मामले सामने आये हैं जिससे उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विभाग द्वारा बुधवार रात्रि जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले सामने आये जिनमें से सर्वाधिक पांच मामले में लोहरदगा में और पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन मामले सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें: 'विपक्ष ने नहीं चलने दिया संसद', किरेन रिजिजू बोले- कांग्रेस न तो संविधान को मानती है और न ही कानून का सम्मान करती है

विभाग ने बताया कि आज की तिथि में राज्य में कोरोना संक्रमण के 51रोगी उपचाराधीन हैं जबकि कुल सात जिले कोरोना से प्रभावित हैं। राज्य में अब तक कुल 442661 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 437278 ने इस संक्रमण को मात दी है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के कुल 1177 परीक्षण किये गये।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर