BHU Scholarship Scheme 2023: बीएचयू में 12 नए स्कॉलरशिप की शुरूआत, जानिए किन छात्रों को मिलेगा इसका लाभ

By अनन्या मिश्रा | Jul 11, 2023

BHU यानी की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से कई विभिन्न कार्यक्रमों में 12 नए स्कॉलरशिप की शुरूआत की गई है। छात्रों के लिए अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में विश्वविद्यालय एक अहम कदम उठा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नए स्कॉलरशिप की शुरूआत बीएचयू के पूर्व छात्रों के परिवार के 60 लाख रुपये के दान से संभव होने जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Railways Bharti 2023: पश्चिमी रेलवे में 3624 अपरेंटिस पदों पर मांगे गए आवेदन, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

इन लोगों को मिलेगा लाभ

बता दें कि महिला महाविद्यालय में योग्य छात्राओं को उनकी बेहतर शिक्षा के लिए और आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 8 स्कॉलरशिप दिए जाएंगे। वहीं बचे हुए 2 स्कॉलरशिप संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले छात्रों को प्रदान की जाएगी। ताकि इन छात्र-छात्राओं की वित्तीय मदद की जा सके और वह बेहतर पढ़ाई कर सकें।

बीएचयू के पूर्व छात्र धीनानाथ झुनझुनवाला ने विश्वविद्यालय में बिताए गए अपने पुराने समय को याद किया। उन्होंने कहा कि किस तरह से विश्वविद्यालय ने अनगिनत छात्रों को जीवन में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का आकार दिया। वहीं छात्रों ने बड़े स्तर पर सफलता भी हासिल की।

शुरू हुए एडमिशन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अंडर ग्रेजुएशन कार्यक्रमों एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  bhonline.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रमों में एडमिशन लेने वाले छात्र अंतिम तारीख 27 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Pune के अस्पताल में भर्ती हुए Sharad Pawar, सांसद Supriya Sule ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

सियांग प्रोजेक्ट पर जनजातीय समुदाय की चिंताओं को सुनें: Subi Taba

Reliance Industries के Share 12 प्रतिशत उछले, Market Cap 17.59 लाख करोड़ पार

Delhi High Court ने JNU के फैसले पर लगाई रोक, Congress MP Bimol Akoijam को राहत