बाढ़ से बेहाल शहर-शहर! असम में एक दिन में 12 लोगों की मौत, 55 लाख लोग प्रभावित, ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी बेहद गंभीर बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से राज्य में 12 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की दो प्रमुख नदियों ब्रह्मपुत्र और बराक का जलस्तर लगातार बढ़ने से नये इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। उन्होंने बताया कि होजाई में चार लोगों की मौत हुई है जबकि बारपेटा और नलबाड़ी में तीन-तीन और कामरुप जिले में दो लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक 7 जुलाई से राजस्थान में होगी

उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 101 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बराक घाटी के तीन जिलों... कछार, करीमगंज और हैलीकांडी में हालत अभी भी गंभीर है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 36 में से 32 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जिसके कारण 54,57,601 लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत