By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2024
मध्य प्रदेश के रायसेन में रविवार शाम एक बस के ट्रक से टकराने से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आलोक श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर सागर रोड पर एक मोड़ के निकट आमने-सामने की टक्कर हुई।