पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में सेना की कार्रवाई में 12 आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2024

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में दो अभियानों में 12 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के मीरानशाह जिले में 12 और 13 नवंबर को पहला अभियान चलाया गया और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया।

सेना की कार्रवाई में बलगाट में चार आतंकवादी मारे गए जिनमें कुख्यातआतंकवादी सना उर्फ ​​बारू भी शामिल है। सेना ने कहा कि बारू केच में ‘मजीद ब्रिगेड’ के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने वाला एक प्रमुख एजेंट था। वह विशेष रूप से ‘आत्मघाती हमलावरों’ की भर्ती में संलिप्त था। कानून प्रवर्तन एजेंसी की वांछित सूची में भी उसका नाम दर्ज है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस