होमवर्क नहीं करने पर 12 साल के बच्चे को मिली खौफनाक सजा, पिता ने तेल डालकर जिंदा जलाया

By एकता | Sep 21, 2022

पाकिस्तान से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। यहाँ एक व्यक्ति ने स्कूल का ‘होमवर्क’ नहीं करने पर अपने 12 वर्षीय बेटे को बड़ी ही खौफनाक सजा दे डाली। मीडिया खबरों के अनुसार, व्यक्ति ने गुस्से में अपने बेटे को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। आग की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और बाद में उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक घटना पाकिस्तान के ओरंगी टाउन की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा: पिता ने अपनी 6 साल की बेटी को माचिस की तीली से दागा, आरोपी फरार

खबर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान आरोपी नजीर ने बताया कि उसका इरादा अपने बेटे को जान से मारने का नहीं था। आरोपी ने कहा कि उसने बेटे को डराने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़का था क्योंकि वह अपना स्कूल का ‘होमवर्क’ नहीं कर रहा था। आरोपी ने कहा कि उसने लड़के को डराने के लिए माचिस जलाई थी, लेकिन तेल ने आग पकड़ ली और लड़का बुरी तरह झुलस गया।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत