झारखंड में कोरोना संक्रमण के 1271 नये मामले, कुल मामले 77709 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

रांची। झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 661 हो गयी। वहीं शुक्रवार को कोविड-19 के 1271 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 77709 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में नौ और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 661 हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमण के 1359 नये मामले, कुल मामले 76448 हुए

इसके अलावा राज्य में कोविड-19 के पिछले चौबीस घंटे में 1271 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 77709 हो गयी है। राज्य के 77709 संक्रमितों में से 64515 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 12533 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 661 की मौत हो गई है। आज कुल 32577 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 1271 संक्रमित पाये गये।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar