देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 130 दिनों बाद चार प्रतिशत बढ़ा संक्रमण दर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली।भारत में सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के 12,781 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,33,09,473 पर पहुंच गयी, जबकि 130 दिनों बाद दैनिक संक्रमण दर चार प्रतिशत के पार चली गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 18 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,24,873 पर पहुंच गयी है। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 76,700 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 4.32 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, अब तक 387 लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन