भारत में एक्टिव केस 72 हजार के पार हुए, पिछले 24 घंटे में 12899 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,96,692 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 72,474 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 15 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,855हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 72,474 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.17 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,366 की बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग