Meghalaya में पूर्व ग्राम प्रधान के घर में आगज़नी के मामले में 13 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

शिलांग। मेघालय में पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर को आग लगाने के आरोप में कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आठ मार्च को रात करीब पौने 11 बजे रिंबाई इवापिनसिन गांव के पूर्व प्रधान के घर को कुछ लोगों ने कथित रूप से आग लगा दी जिससे संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा है। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जगपाल सिंह ने पीटीआई-से कहा कि लोगों ने एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

इसे भी पढ़ें: चोरी करने गए घर में ही युवक ने पी धडल्ले से शराब, नशे ने पहुंचाया हवालात के पीछे

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घर को आग लगाने से पहले मेघालय ऊर्जा निगम (एमईईसीएल) के नियंत्रण कक्ष में काम करने वाले एक शख्स नेबिजली काट दी थी। एसपी ने कहा, “ अब तक हमने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें एमईईसीएल के तीन कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें अपराध में उनकी संलिप्तता के लिए पकड़ा गया है।” सिंह ने कहा कि पुलिस उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिसकी वजह से इस जुर्म को अंजाम दिया गया है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी साथ लड़ेगी UP Election 2027, लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Indian Visa प्रक्रिया हुई आसान, गृह मंत्रालय ने मुख्य श्रेणियां घटाकर 9 कीं

TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ujjwal Biswas का कोलकाता में 72 वर्ष की उम्र में निधन

Ratlam में Karni Sena प्रमुख Mahipal Singh Makrana समेत 30 गिरफ्तार