महाराष्ट्र में रसायन कारखाने में विस्फोट में 13 लोगों की मौत, अमित शाह ने CM से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले में शनिवार की सुबह एक रसायन कारखाने में गैस सिलेंडरों में हुए धमाके में 13 कर्मियों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिरपुर तालुका के वाघदी गांव में एक रसायन कारखाने में सुबह करीब पौने दस बजे धमाका हुआ। उस समय वहां कम से कम 100 कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया, ‘‘रसायन कारखाने में नाइट्रोजन गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से 13 कर्मियों की मौत हो गई जबकि 58 अन्य घायल हो गये।’’ अधिकारी ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है जबकि आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) राहत एवं बचाव अभियान चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर के गृह मंत्री से मिले शाह, बोले- भारत-सिंगापुर संबंधों को और मजबूत करेंगे

घायलों को धुले सिविल अस्पताल और शिरपुर कॉटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।दंगा नियंत्रण पुलिस की एक टुकड़ी स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर तैनात कर दी गई है।इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फडणवीस से बात की और रसायन कारखाने में हुए विस्फोट के बाद की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान शाह को बताया कि राज्य सरकार संकट में फंसे लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही है।शाह ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के धुले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट के कारण हुए जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से बात की है और राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रमुख खबरें

Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया

Tata Motors का बड़ा धमाका: अब 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof वाली Nexon हुई लॉन्च

पर्सनल लोन अप्रूवल पाने के लिए आवेदन को मजबूत बनाने के आसान कदम