दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2020

सियोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 11,050 हो गई हैं, जिनमें से 262 लोगों की मौत हो चुकी हैं उसने बताया कि संक्रमित हुए 9,888 लोग स्वस्थ हो गए हैं और 17,660 लोगों की यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वे संक्रमित हैं या नहीं।

 नए मामलों की संख्या कई सप्ताह तक कम रहने के बाद दक्षिण कोरिया में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के रोजाना करीब 30 मामले सामने आ रहे थे। इनमें से अधिकतर मामले सियोल के इताएवोन में नाइटक्लबों से जुड़े थे, लेकिन शनिवार को 19 मामले ही दर्ज किए गए। रोग नियंत्रण एजेंसी ने अभी यह नहीं बताया है कि पिछले 24 घंटे में सामने आए 13 नए मामलों का संबंध भी इन नाइटक्लबों से है या नहीं।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित